लोला डिजिटल मार्गदर्शन प्रोग्राम

लोला डिजिटल की प्रस्तुतियों के अंतर्गत हम महिलाओं के एक चयनित समूह (कुल 500) के लिए, एक महिला मार्गदर्शक के साथ एक महीने के लिए 3ऑनलाइन सत्रों हेतु आवेदन करने व प्रतिभाग हेतु चयनित होने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

एक स्थायी मार्गदर्शन प्रोग्राम बनाना हमारा ध्येय है जो महिला उद्यमियों के स्थानीय क्षेत्रों में अन्य सफल महिलाओं से उनको मिलाते हुए उनके निजी और डिजिटल व्यवसायिक लक्ष्य हासिल करने के लिए निजी व्यक्तिगत मार्गदर्शन के साथ सहयोग प्रदान करे।

समयसीमा

  • फरवरी- अप्रैल 2023

यह कैसे काम करेगा?

हम एक समर्पित टीम के साथ इस मार्गदर्शन प्रोग्राम को समर्थित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारे मार्गदर्शकों और शिक्षार्थियों को उनके 1 माह के सफर में प्रगति के साथ निजी समर्थन प्रदान करेगा।

पूर्व-प्रोग्राम

•पात्रता, चयन और मिलान
• मार्गदर्शक प्रशिक्षण – वेबिनार लिंक और आमंत्रण
• मार्गदर्शक द्वारा शिक्षार्थियों को आमंत्रण– प्रथम मार्गदर्शन सत्र

सप्ताह 1-2

• एक कार्यवाही मार्गदर्शन योजना में वर्णित
• सफलता को पारिभाषित करना और मापना
• नियमित जांच करना

सप्ताह 3-4

• 1:1 मार्गदर्शन संबंध को निरंतर सुदृढ़ बनाना
• अंतिम बैठक– मार्गदर्शन सर्वेक्षण पूर्ण करना
• मार्गदर्शन लक्ष्यों और उपलब्धियों का सारांश बनाना
• सफलता की कहानियां साझा करना– सामुदायिक शिक्षण प्लेटफार्म

मार्गदर्शन प्रोग्राम किस तरह सफलता प्राप्त करेगा?

1 माह की मार्गदर्शन की यात्रा 3 सत्रों के साथ

• 3 सत्र
• अवधि: 60 मिनट
• समयसीमा: 
फरवरी- अप्रैल 2023
• प्रारूप: आभासी, ज़ूम या अन्य प्लेटफार्मों के माध्यम से; व्यक्तिगत– 1:1 मार्गदर्शन

मार्गदर्शकों के रूप में पेशेवर महिलाओं के साथ स्वयंसेवी मार्गदर्शन प्रोग्राम

मार्गदर्शक

प्रत्येक मार्गदर्शक एक महिला स्वयंसेवी होगी जो प्रोग्राम वाले प्रत्येक देश में सूक्ष्म-महिला उद्यमियों को सहयोग देने के लिए उत्सुक और रूचि रखने वाली होगी।

प्रत्येक प्रतिभागी स्वयसेवी को एक्शन लोला डिजिटल टीम द्वारा नियुक्त, समर्थित और प्रशिक्षित किया जाएगा और वह एक प्रशिक्षण सत्र में भाग लेने और मार्गदर्शन प्रोग्राम के लिए अपेक्षाएं समझने हेतु उत्तरदायी होगा (प्रत्येक सत्र के लिए एक्सियन द्वारा सामग्री साझा की जाएगी) और प्रत्येक अपेक्षित आभासी मार्गदर्शन सत्र शेड्‌यूल किए जाएंगे। इसके अलावा, वे सफल मार्गदर्शन लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करने 1:1 मार्गदर्शन संबंध सुदृढ़ बनाने पर केंद्रित होंगे और प्रोग्राम के अंत में मार्गदर्शक सर्वेक्षण पूर्ण करना और सत्र सारांश बनाना सुनिश्चित करेंगे।

शिक्षार्थी

मेक्सिको, इक्वाडोर, कोलम्बिया, भारत और नाइजीरिया की युवा महिला सूक्ष्म-उद्यमी। प्रोग्राम के तहत प्रत्येक शिक्षार्थी को एक विकास योजना तैयार करनी होगी जिसमें हासिल किए जाने वाले लक्ष्यों की रूपरेखा होगी और 1:1 सत्र के दौरान उन पर चर्चा की जाएगी। पूर्ण करने पर, प्रत्येक शिक्षार्थी को एक शिक्षार्थी अनुभव प्रोग्राम सर्वेक्षण भरने का अवसर मिलेगा।

यदि आपकी मार्गदर्शक बनने में रूचि है, तो कृपया वेव 1 या 2 के लिए वरीयता इंगित करते हुए 31 अक्टूबर तक (वेव 1 के लिए) और 30 नवम्बर तक (वेव 2 के लिए) हमारा आवेदन भरें।

यदि आपका कोई प्रश्न है तो हमसे loladigital@accion.org पर संपर्क करें।